Site icon Yashbharat.com

MP Weather: एमपी में ठंड बढ़ने की उम्मीद, इन 34 जिलों में गिरेगा तापमान

railway thand kohra sardi

MP Weather: एमपी में ठंड बढ़ने की उम्मीद, इन 34 जिलों में गिरेगा तापमान। मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार हैं, क्योंकि हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है। शनिवार-रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट, जबकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी संभव है। नौगांव में सबसे कम 7.6°C तापमान दर्ज किया गया। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार से तापमान बढ़ सकता है।

भोपाल। मौसम प्रणालियां कमजोर पड़ गई हैं। इसके अलावा हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण शनिवार-रविवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है, जबकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

उधर शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। सुबह के समय अधिकतर स्थानों पर घना एवं मध्यम कोहरा छाया रहा।

न्यूनतम दृश्यता 100 मीटर

रीवा में 50 एवं खजुराहो में न्यूनतम दृश्यता 100 मीटर रही। दिन का सबसे कम 18.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रायसेन में दर्ज किया गया। भोपाल में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

 

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है।

सर्द हवा चलने का असर

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़कर आगे बढ़ गया है। इस वजह से एक बार फिर उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवा चलने लगी है। इसके चलते मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है।

शनिवार-रविवार को रात के तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है। हालांकि आसमान साफ होने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार से एक बार फिर रात का तापमान कुछ बढ़ने लगेगा। MP Weather: एमपी में ठंड बढ़ने की उम्मीद, इन 34 जिलों में गिरेगा तापमान

Exit mobile version