Site icon Yashbharat.com

MP Weather Alert: 10 जनवरी को बारिश, अगले 2 दिन ठंड का प्रकोप

Today Weather Update: ठंड से ठिठुरता रहा है प्रदेश, 2.5 डिग्री पहुंचा पारा,जानिए आप के जिले का तापमान

MP Weather Alert: 10 जनवरी को बारिश, अगले 2 दिन ठंड का प्रकोप। लगातार चल रही बर्फीली हवा के कारण एक बार फिर मध्य प्रदेश में ठंड ने यू टर्न लिया है। इसी क्रम में बुधवार को मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

शाजापुर में रात का तापमान 2, सीहोर में 2.7 और भोपाल में 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भोपाल, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में तीव्र शीतलहर रही। रतलाम, सिवनी और नीमच में भी शीतलहर का प्रभाव रहा। प्रदेश में सबसे कम दृश्यता 100 मीटर ग्वालियर एयरपोर्ट पर रही।

ठंड दो दिन तक रहेंगे तीखे तेवर

Exit mobile version