Site icon Yashbharat.com

MP Weather राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे, बारिश का भी पूर्वानुमान

istockphoto 1257951336 612x612 1

MP Weather राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे। इसके बाद नवंबर अंत से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और तेज सर्दी शुरू हो जाएगी।

मौसम विज्ञानी डा. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में तूफान मिधिली उठा है। इसके साथ ही 24-25 नवंबर को उत्तर भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ पहुंच रहा है।

इसके चलते अभी आने वाले एक हफ्ते तक तेज ठंड की संभावना नहीं है। 26 या 27 नवंबर को कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है। खासकर पश्चिमी हिस्से में वर्षा होने के आसार हैं।

नवंबर में रहा है वर्षा का ट्रेंड

नवंबर माह में हमेशा ही वर्षा का ट्रेंड रहा है। वर्ष 1936 में सर्वाधिक 134.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा का रिकार्ड 10 नवंबर 1969 में 76.4 मिमी का है।

बैतूल दिन में, पचमढ़ी रात में सबसे ठंडा

प्रदेश में सबसे ठंडे जिलों की बात की जाए तो बैतूल में दिन का तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही राजगढ़ में पारा 13.6 डिग्री, दतिया में 13 डिग्री, ग्वालियर में 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Exit mobile version