Site icon Yashbharat.com

MP Weather: ठंड और बरसात के साथ बदलेगा कैलेंडर, 30 दिसंबर से लेकर 01 जनवरी 2024 तक रहें सतर्क

weather than barish

MP Weather: ठंड और बरसात के साथ बदलेगा कैलेंडर, 30 दिसंबर से लेकर 01 जनवरी 2024 तक सतर्क रहें । नववर्ष का शुभारंभ बादल-वर्षा के साये में हो सकता है। दरअसल उत्तरी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ मजबूती के साथ सक्रिय हो रहा है इसके असर से 30 दिसंबर से लेकर 01 जनवरी तक पूर्वी मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए और वर्षा के आसार बन रहे हैं।

जबलपुर सहित संभाग के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ की आहट से मौसम ने रंगत बदलना भी शुरू कर दिया है। गुरुवार को सुबह से धूप के बीच बादल भी छाए रहे। धूप-बादलाें के बीच दिन भर अठखेलियां जारी रहीं वहीं हवा का रुख भी उत्तर-पश्चिमी से बदलकर दक्षिण -पश्चिमी हो गया है जिससे बढ़ती ठंड पर एक बार फिर ब्रेक लग गया है।

रात में घुली ठंडक, बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले 24 घंटे तक वातावरण में ठंडक घुली रहेगी इसके बाद बादल गहराने व दक्षिण-पश्चिमी हवा के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड का असर भी कुछ होने लगेगा। दिन के तापमान में आंशिक गिरावट तो रात के तापमान में चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। एक जनवरी के बाद इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ सकता है।

तीन डिग्री तक बढ़ा पारा

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक बढ़ गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में सर्द हवा का अहसास बना रहा।

Exit mobile version