Site icon Yashbharat.com

MP Weather कहीं रिकॉर्डतोड़ गर्मी, तो कहीं पड़ सकती हैं बौछारे

barish Pani

barish Pani

MP Weather अरब सागर से हवाओं के साथ लगातार आ रही नमी के कारण मध्य प्रदेश में फिर बादल छाने लगे हैं। साथ ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज-चमक की स्थिति बनने लगी है। मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल बने रहेंगे। विशेषकर ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी तीन-चार दिन तक बने रहने की संभावना है। बादल बने रहने और गरज-चमक की स्थिति बनने से सोमवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

क्‍या हैं अनुमान

प्रदेश में सबसे अधिक 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान टीकमगढ़ में दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। लगातार दूसरे दिन भी कहीं भी लू नहीं चली। उधर, सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक ग्वालियर में 0.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

राजधानी में लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शेष संभागों के जिलों में बादल बने रहेंगे। अभी तीन-चार दिन तक कहीं भी लू चलने की संभावना नहीं है।

तीन चार दिन तक 

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। ट्रफ के रूप में सक्रिय यह मौसम प्रणाली फिलहाल कमजोर स्थिति में है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर में एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। हवा का रुख भी पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है।

टीकमगढ़ 44.5

खजुराहो 43.2

शिवपुरी 43.2

दमोह 43.0

गुना 42.2

उमरिया 42.1

नौगांव

42.0

नोट – तापमान डिग्री सेल्सियस में।-

Exit mobile version