Site icon Yashbharat.com

MP: गहरे कुएं में फंसे युवक का दर्दनाक रेस्क्यू, शरीर की चमड़ी तक गल गई

Screenshot 20250606 104643 Chrome

MP: गहरे कुएं में फंसे युवक का दर्दनाक रेस्क्यू, शरीर की चमड़ी तक गल गई। मध्य प्रदेश में शहडोल जिले के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक सुनसान कुएं में एक युवक गिर गया। कुआं करीब 30 फीट गहरा था और उसमें तीन फीट पानी भरा हुआ था। युवक तीन दिन तक फंसा रहा और आवाज देता रहा, लेकिन सुनसान क्षेत्र होने के कारण किसी ने उसकी पुकार नहीं सुनी।

 

MP: गहरे कुएं में फंसे युवक का दर्दनाक रेस्क्यू, शरीर की चमड़ी तक गल गई

बुधवार शाम करीब चार बजे रेलवे कर्मचारी जब ट्रैक की जांच कर रहे थे तो उन्हें कुएं से हलचल सुनाई दी। पास जाकर देखा तो युवक कुएं में दिखाई दिया। पुलिस को सूचना देने पर रात में उसे बाहर निकाला जा सकता। युवक की चमड़ी गल चुकी है और शरीर भी कमजोर हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने बताया कि कुएं में गिरने और तीन दिनों तक पानी में रहने से युवक की हालत गंभीर हो गई है। डॉक्टरों ने बताया कि वह बेहद कमजोर और बेहोशी की हालत में है। कुएं की गहराई लगभग 30 फीट थी, जिसमें तीन फीट पानी भरा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि युवक की त्वचा, हाथ और पैरों की चमड़ी गल चुकी है। वह बोल नहीं पा रहा है, जिससे उसके बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।

Exit mobile version