Site icon Yashbharat.com

MP Traffic Challan: ट्रैफिक चालान जमा नहीं करने पर घर से जब्त किए जाएंगे वाहन

images 2023 06 11T233123.201

MP में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अर्थदंड जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों के विरुद्ध सख्ती की तैयारी है। यातायात नियमों के लिहाज से गंभीर प्रकृति के अपराध जैसे नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, बिना लाइसेंस वाहन चलाने आदि मामलों में घर से वाहन जब्त किए जाएंगे। ऐसे वाहन मालिकों की सूची तैयार कर अगले माह से कार्रवाई शुरू करने की तैयारी है।

यातायाता नियमों में है वाहन जब्त करने का प्राविधान

एडीजी, पुलिस ट्रेनिंग एवं रिसर्च इंस्टीटयूट (पीटीआरआइ) जी जनार्दन ने भोपाल और इंदौर के पुलिस आयुक्त व बाकी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। बता दें कि यातायात नियमों में स्पष्ट प्रविधान है कि गंभीर मामलों में उल्लंघन करने पर घर से वाहन जब्त किए जा सकते हैं और बाकी मामलों में परिस्थिति के अनुसार निर्णय लिया जा सकता है।

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े जाने पर कुछ वाहन चालक मौके पर अर्थदंड जमा नहीं करते। चालान बनाकर उन्हें बाद में राशि जमा करने की छूट दी जाती है। इनमें जो लोग जमा नहीं करते उनके वाहन जब्त किए जाएंगे।

Exit mobile version