MP Railway इस रेलवें स्टेशन को जंक्शन बनाया जाएगा सर्वे पूरा हुआ
MP Railway इस रेलवें स्टेशन को जंक्शन बनाया जाएगा सर्वे पूरा हुआ मंदसौर से सुवासरा और मंदसौर-बांसवाड़ा तक नवीन रेल मार्ग का रास्ता अब साफ होता दिखाई दे रहा है। दोनों मार्गो के लिए अंतरिम सर्वे होगा। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जनता की बरसों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। नया रेलवे मार्ग बनते ही मंदसौर रेलवे स्टेशन भी जंक्शन हो जाएगा।यात्रियों की सुविधाएं भी बढ़ेगी और स्टेशन का विकास भी होगा। बीच दौहरीकरण का कार्य भी चल रहा है। मुक्तिधाम के समीप शिवना ब्रिज के समीप दौहरीकरण के कार्य में एक ओर ब्रिज का निर्माण चल रहा है। ऐसे में रेलवे के क्षेत्र में जिले में भविष्य को लेकर बेहतर स्थिति बनेगी।
रेलवे द्वारा 3 करोड़ रुपये स्वीकृत
रेलवे द्वारा 120 किमी मंदसौर-बांसवाडा नवीन रेल मार्ग के लिए 20 जून को अंतिम सर्वे की स्वीकृति जारी की गई। जिसमें मंदसौर से प्रतापगढ़ घाटोल के सर्वे हेतु 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई। इस सर्वे से लंबे समय से लंबित बांसवाडा रेलमार्ग की उम्मीदो का श्रीगणेश हुआ और सीधे क्षेत्र की जनता को मध्यप्रदेश से राजस्थान होकर गुजरात के लिए एक नया रेलमार्ग मिल जाएगा।
इस नई रेल लाइन से दिल्ली-मुंबई के लिए नई लिंक मिलेगी। सांसद सुधीर गुप्ता ने बताया की मंदसौर-सुवासरा नई रेल लाईन के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी, मंदसौर से सुवासरा 65 किलोमीटर नई रेल लाईन के लिए भी अंतिम सर्वे के 20 जून को रेलवे द्वारा आदेश जारी किए है। रेलवे ने इस सर्वे के लिए 1 करोड़ 62 लाख 50 हजार की राशि भी स्वीकृत की।
रेलवे मंत्रालय द्वारा इस रेल मार्ग की अंतिम सर्वे की स्वीकृति हेतु पत्र जारी कर सर्वे के लिए 3 की राशि भी जारी की गई है।सांसद सुधीर गुप्ता ने बताया कि इस रेल मार्ग के सर्वे के लिए वह रेल मंत्री से लगातार संपर्क में थे और इस हेतु वे पत्राचार के माध्यम से इस मार्ग की आवश्यकता और उपयोगिता को लेकर हमेशा मिलते रहे।