Site icon Yashbharat.com

MP Politics: पेगासस से जीतू पटवारी के फोन को हैक किया, स्पाई वायरस छोड़ने की शि‍कायत लेकर पहुंचे कांग्रेसी; जासूसी का आरोप

congres d with cyber cell dcp 2154 1

MP Politics: पेगासस से जीतू पटवारी के फोन को हैक किया, स्पाई वायरस छोड़ने की शि‍कायत लेकर कांग्रेसी पहुंचे ; जासूसी का आरोप लगाया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एक दल ने मंगलवार को भदभदा चौराहे पर स्थित राज्य साइबर सेल के कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से शिकायत की। शिकायत में कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के फोन को हैक किया गया।

उन्होंने ‘पेगासस’ का भी जिक्र किया, जिससे उनके फोन में एक स्पाई वायरस छोड़ने की बात कही गई। कांग्रेस नेता मुकेश नायक, जेपी धनोपिया ने अन्य नेताओं के साथ साइबर सेल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एडीजी ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

कटनी के सभी वार्डों के प्रमुख चौराहों में CCTV कैमरे लगाने हेतु बजट में प्रावधान किया जाए

 

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्त्ता मुकेश नायक ने बताया कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के मोबाइल को हैक करने का मामला है। पेगासस नाम की कंपनी है, जो पूरी दुनिया में इस तरह के आनलाइन एकाउंट हैक करने का काम करती है। इस कंपनी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के मोबाइल में स्पाई वायरस को छोड़ा है।

मोबाइल में मौजूद फोटो, दस्तावेज, परिपत्र लीक होने की जाने की संभावना इस वायरस के कारण होती है। इस जासूसी का पता जीतू को एप्पल कंपनी की ओर से आए एक नोटिफिकेशन द्वारा चला कि उनके फोन की जासूसी की जा रही है।
मुकेश नायक ने कहा कि जाहिर तौर पर यह एक गंभीर मामला है। इसको लेकर एक ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर सेल को दिया है।

उनको पूरा घटनाक्रम बताया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में पूरी जांच की जाएगी और इस मामले में आरोपित पर एफआइआर दर्ज की जाएग। मुकेश नायक ने बताया कि यह एक राजनीतिक षड्यंत्र है। भाजपा इसके पीछे हो सकती है।

Exit mobile version