MP Politics कमल नाथ और जीतू पटवारी ने क्या कहा जानिए राहुल गांधी की यात्रा के बारे में भाजपा में शामिल होने की अटकलों को विराम देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों से जुड़ी एक बैठक में मंगलवार को वर्चुअली जुड़े। कमल नाथ ने यात्रा के मार्ग ठहरने के स्थान भोजन और परिवहन व्यवस्था की जानकारी लेकर कहा कि मैं भी इसमें शामिल रहूंगा। प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि यात्रा मार्ग में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। कमल नाथ ने क्या कहा कमल नाथ ने बैठक में शामिल होकर साफ कर दिया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय स्थित वॉर रूम में हुई बैठक में पार्टी विधायकों के अलावा विभिन्न समितियों के सदस्य शामिल हुए। राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा वर्चुअली जुड़े। पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने यात्रा मार्ग और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। यह भी पढ़े : OLA का रोला मिटाने आई Trinity Yaari Electric Scooter धांसू रेंज और नये दमदार फीचर्स जीतू पटवारी ने कहा जीतू पटवारी ने कहा कि यात्रा का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। संगठन के सभी पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी इस यात्रा में पूरी ताकत के साथ सहभागिता करें। बैठक में कमल नाथ समर्थक सहित अधिकतर विधायक उपस्थित थे। ¨छदवाड़ा के विधायक भी इसमें वर्चुअली शामिल हुए। यह भी पढ़े : MP Big News: मध्यप्रदेश में 2550 करोड़ से बनेगा अंडरग्राउंड कॉरिडोर राहुल गांधी की यात्रा राहुल गांधी की यात्रा राजस्थान के धौलपुर से दो मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। वर्चुअली बैठक से जुड़े कमल नाथ ने यात्रा के मार्ग, ठहरने के स्थान, भोजन और परिवहन व्यवस्था की जानकारी लेकर कहा कि मैं भी इसमें शामिल रहूंगा। प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि यात्रा मार्ग में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, यात्रा को सफल और प्रभावी बनाने के लिए एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ काम करे। यह भी पढ़े : PM Kisan Nidhi 16th Kisht: 16वीं किस्त जारी होगी, इस डेट को पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा खाते में आएगा