Site icon Yashbharat.com

MP Political Crisis LIVE: बेंगलुरु में पुलिस स्टेशन के अंदर भूख हड़ताल पर बैठे दिग्विजय

digvijaya sing bengluru

बेंगलुरु। मध्य प्रदेश में सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह आज सुबह बेंगलुरु पहुंच गए। उन्हें पुलिस ने एहतियात को तौर पर हिरासत में ले लिया है। वह रामदा होटल के पास धरने पर बैठ गए थे। बता दें कि इसी होटल में कांग्रेस के 21 विधायक हैं।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को बेंगलुरु के अमृताहल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। यहां उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार, सज्जन सिंह वर्मा और कांतिलाल भूरिया भी मौजूद हैं।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में आज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान की राज्य विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई भी होनी है।

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार दिग्विजय पुलिस स्टेशन में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। दिग्विजय ने कहा, ‘हमें उनकी वापसी की उम्मीद थी। उनके परिवारों से संदेश आए … मैंने व्यक्तिगत रूप से 5 विधायकों से बात की, उन्होंने कहा कि वे बंदी बना लिए गए हैं। उनके फोन छीन लिया गया है। हर कमरे के सामने पुलिस तैनात है। दिन-रात उनपर नजर रखी जा रही है।’

Exit mobile version