MP Police Sports Quota Recruitment: मध्य प्रदेश पुलिस में खिलाड़ियों की ‘सीधी भर्ती’ दोबारा शुरू- लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट से मिलेगी पूरी छूट; हर साल भरे जाएंगे 60 पद

MP Police Sports Quota Recruitment: मध्य प्रदेश पुलिस में खिलाड़ियों की 'सीधी भर्ती' दोबारा शुरू- लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट से मिलेगी पूरी छूट; हर साल भरे जाएंगे 60 पद

MP Police Sports Quota Recruitment: मध्य प्रदेश पुलिस में खिलाड़ियों की ‘सीधी भर्ती’ दोबारा शुरू- लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट से मिलेगी पूरी छूट; हर साल भरे जाएंगे 60 पद

कटनी : मध्य प्रदेश के प्रतिभाशाली और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए मोहन यादव सरकार ने शासकीय सेवा का एक बड़ा और सुनहरा रास्ता खोल दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सतत प्रयासों और मार्गदर्शन के बाद वर्ष 2021 के बाद से रुकी हुई उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ कर दिया गया है।

गृह विभाग ने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ‘मध्यप्रदेश पुलिस (उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति) नियम, 2021’ में कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं, जिसकी आधिकारिक अधिसूचना 15 जून 2026 को शासकीय राजपत्र (Gazette) में प्रकाशित कर दी गई है। इस खिलाड़ी-हितैषी फैसले के लिए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

हर साल नियमित रूप से भरे जाएंगे 60 पद; सब-इंस्पेक्टर और आरक्षक बनने का मौका

संशोधित नियमों के अनुसार, अब खेल कोटे से भर्ती प्रक्रिया कोई ‘वन-टाइम’ इवेंट नहीं होगी, बल्कि यह नियमित रूप से प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाएगी ताकि खिलाड़ियों को स्थायी अवसर मिल सकें: Historic US-Iran Peace Deal: दुनिया को मिली युद्ध से मुक्ति-डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर; हटेंगे सभी प्रतिबंध

संशोधित नियम 2026 की प्रमुख और कड़क विशेषताएं:

खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने नियमों में अभूतपूर्व ढील दी है, जो इस प्रकार हैं:

  1. एग्जाम और फिजिकल से मुक्ति: उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) देने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें इससे पूरी छूट दी गई है।

  2. योग्यता और हाइट में छूट: खिलाड़ियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक मापदंड (जैसे ऊंचाई/हाइट) में भी पूरी छूट प्रदान की जाएगी।

  3. ओलिंपिक खिलाड़ियों को मौका: पदक विजेताओं के साथ-साथ अब ओलम्पिक, एशियाई (Asian Games) एवं राष्ट्रमण्डल (Commonwealth Games) खेलों में केवल सहभागिता (पार्टिसिपेट) करने वाले खिलाड़ी भी सीधी भर्ती के पात्र होंगे।

  4. सामान्य श्रेणी में एंट्री: उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्तियां किसी विशेष कोटे के बजाय सीधे अनारक्षित (सामान्य) श्रेणी में शामिल की जाएंगी।

  5. खेल विधा की शर्त: खेल विधाएं केवल वे ही मान्य की जाएंगी, जो पिछले तीन ओलम्पिक खेलों का हिस्सा रही हों।

  6. टाई होने पर नियम: मेरिट अंक समान होने पर वरिष्ठता का निर्धारण ओलम्पिक, एशियाई खेल, विश्व कप आदि की प्राथमिकता और खिलाड़ी की आयु (Age) के आधार पर किया जाएगा।

  7. Historic US-Iran Peace Deal: दुनिया को मिली युद्ध से मुक्ति-डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर; हटेंगे सभी प्रतिबंध

पदों के अनुसार क्या है पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)?

1. उप निरीक्षक (Sub-Inspector) पद के लिए:

इस उच्च पद पर केवल उन उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति दी जाएगी, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं जैसे— ओलम्पिक खेल, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, विश्व कप या विश्व चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया हो। इन प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत अथवा कांस्य पदक विजेता होने के साथ-साथ केवल सहभागिता (Participation) करने वाले खिलाड़ी भी इसके हकदार होंगे।

2. आरक्षक (Constable) पद के लिए:

इस पद के लिए राष्ट्रीय खेलों (National Games) के पदक विजेता और अधिकृत राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के पदक विजेता सीधी भर्ती के पात्र होंगे। यानी नेशनल गेम्स या नेशनल चैम्पियनशिप में स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी इसके पात्र होंगे। खास बात यह है कि जो खिलाड़ी एसआई (SI) पद की पात्रता पूरी करते हैं, वे आरक्षक पद के लिए स्वतः ही पात्र माने जाएंगे।

Exit mobile version