MP Police IPS Transfer आचार संहिता के पहले पुलिस विभाग में तबादले, सुधीर अग्रवाल मैहर जिले के पहले SP, देखें लिस्ट

Transfer

Police IPS Transfer । आचार संहिता के पहले पुलिस में कई पदस्थापना स्थानांतरण हुए हरण। प्रदेश सरकार ने सुधीर कुमार अग्रवाल को मैहर और राजेश कुमार त्रिपाठी को पांढुर्णा को पहला पुलिस अधीक्षक बनाया है। गुरुवार को दोनों जिले अस्तित्व में आए हैं। इसके साथ ही कुमार सौरभ को उप पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज बनाया गया है।

481961095IMG 20231006 WA0018

खंडवा पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ला के स्थान पर वीरेन्द्र कुमार सिंह और आगर मालवा के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी की जगह विनोद कुमार सिंह को अधीक्षक बनाया है। सरकार ने विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले शुक्रवार को 12 आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोधा को सेनानी 24वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल जावरा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।