कार्यालय राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा परिपत्र-e-FIR क्रमांक 2163 दिनांक 12.08.2021 के अनुसार- मध्यप्रदेश राज्य में नागरिकों हेतु FIR दर्ज करने की सुविधा का Trial Run दिनांक 12.08.2021 से प्रारम्भ किया गया है।
नागरिक द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस की वेबसाइट https://mppolice.gov.in, सिटीजन पोर्टल https://citizen.mppolice.gov.in तथा मध्यप्रदेश पुलिस के Mobile App MPeCop” पर अपनी आईडी से लॉगिन करके cFIR दर्ज की जा सकती है। e-FIR, FIR दर्ज कराने की एक वैकल्पिक सुविधा है, जिनका प्रयोग वाहन चोरी एवं साधारण चोरी के मामलों में किया जाना है।
c-FIR दर्ज करवाने की व्यवस्था को सुचारू ढंग से लागू करने के लिए निम्न दिशा-निर्देश जारी किये जाते हैं:
1. किसी भी नागरिक द्वारा अपनी सिटीजन पोर्टल आईडी से लॉगइन करके e-FIR प्रस्तुत करते ही संबंधित थाना प्रभारी को उनके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर c-FIR की सूचना प्राप्त होगी।
2. SMS पर e-FIR प्राप्त होने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी द्वारा CCTNS एप्लीकेशन पर लॉगिन करने उपरांत पंजीकरण मॉड्यूल अंतर्गत प्राथमिकी प्रथम सूचना रिपोर्ट के पंजीकरण पर क्लिक करने पर 2 ग्रिड प्रदर्शित होंगे सहेजी (Saved) प्राथमिकी एवं e-FIRI
3. थाना प्रभारी – FIR के ग्रिड में अंतरिम प्राथमिकी संख्या पर क्लिक करेंगे। 4. C FIR पंजीकरण आइकन के ड्राफ्ट में प्रदर्शित होती है, जिसका अवलोकन थाना प्रभारी द्वारा किया जायेगा और यह तय किया जायेगा कि प्रकरण:
वाहन चोरी (रू. 15 लाख से कम कीमत की हो)
सामान्य चोरी (रू. 1 लाख से कम कीमत की हो)
आरोपी अज्ञात हो एवं
iv. घटना में चोट बल का प्रयोग न हुआ हो।
5. थाना प्रभारी द्वारा FIR प्राप्त होने के 24 घण्टों के अन्दर प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध किये जाने अथवा ना किये जाने का निर्णय लिया जाना आवश्यक होगा।
6. जिन प्रकरणों में FIR में दर्ज घटना के विवरण को दृष्टिगत रखते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकती हैं, उन प्रकरणों में थाना प्रभारी द्वारा तदानुसार निर्णय लेकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के कारणों को स्पष्ट रूप से चयन करते हुए अस्वीकृत कर दिया जावेगा।
7. शिकायतकर्ता को FIR पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु थाने नहीं बुलाया जाएगा।
8. यदि कोई फरियादी पुलिस थाने में वाहन चोरी अथवा सामान्य चोरी का प्रकरण दर्ज कराने आता है तो उसे e-FIR के लिए बात नहीं किया जाएगा।
9. यदि नागरिक द्वारा गलत पुलिस थाने का चयन किया जाता है तो e-FIR को घटना स्थल से संबंधित थाने को स्थानान्तरित की जाये।
10.e-FIR दर्ज होते ही फरियादी को इसकी सूचना SMS एवं FIR pdf कॉपी ई-मेल के माध्यम से स्वतः ही प्राप्त हो जायेगी।
11.e-FIR दर्ज होने पर थाना के अधिकारियों को Mobile पर SMS से सूचना प्राप्त होगी। अतः से समस्त पुलिस थाना हेतु एक स्थायी Mobile No. SIM दी जाने व इसे CCTNS में Add जाये। इस हेतु थानों को प्रथक से एक Mobile उपलब्ध कराया जायेगा। यह Mobile No. थाने में स्थायी रूप से क्रियाशील रखा जाये।
12. थाना प्रभारी द्वारा अस्वीकृत की गई FIR उचित कारणों से ही अस्वीकृत की गई अथवा नहीं, का प्रतिदिन थाने के प्रथम पर्यवेक्षणकर्ता राजपत्रित पुलिस अधिकारी द्वारा इसका पर्यवेक्षण किया जावेगा।
13. e-FIR प्रकरणों के पंजीयन एवं विवेचना निर्धारित समयावधि में किये जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक / अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समय-समय समीक्षा करना सुनिश्चित करेंगे।
14. e-FIR के आधार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज होते ही दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 के प्रावधानों के अनुसार अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया जायेगा। अनुसंधान के दौरान वाहन चोरी एवं साधारण चोरी के मामलों में प्रकरण की पतारसी के सभी युक्तियुक्त प्रयास किये जायेंगे।
15. वाहन चोरी की सूचना पुलिस चौकी, थाना, कण्ट्रोल रूम अथवा डॉयल 100 पर प्राप्त होने पर परंपरागत खोज, धरपकड़ एवं नाकाबंदी के समस्त संभव प्रयास पूर्व की भांति ही किये जायेंगे।
16.e-FIR अंतर्गत दर्ज साधारण चोरी की विवेचना 45 दिनों में एवं वाहन चोरी की विवेचना 30 दिनों में पूर्ण की जावे।
17.e-FIR पंजीकृत किये जाने के दौरान तकनीकी समस्या आने पर सीसीटीएनएम भोपाल के हेल्पडेस्क नंबर 0755-3503100 पर संपर्क करें।
(पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा अनुमोदित)
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक
राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो पुलिस मुख्यालय भोपाल
(डिस्क्लेमर- गाइडलाइन को यथासंभव जैसा मूल दस्तावेज में है वैसा लिखने का प्रयास किया गया है परंतु दिशा निर्देशों का पालन कर रहे थे पहले परिपत्र-e-FIR क्रमांक 2163 दिनांक 12.08.2021 मूल दस्तावेज का अवलोकन अवश्य करें)
Related Articles
-
सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता’- संजय पाठक, भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, जिला प्रभारी सुजीत जैन ने कार्यकर्ताओं को दी अहम जानकारियां -
बादशाह ने गुपचुप शादी रचाई, 6 साल बाद ईशा रिखी बनी हमसफर -
₹2.50 लाख सस्ता हुआ टाटा हैरियर ईवी AWD, टॉप मॉडल जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च -
जनप्रतिनिधि बनाम अफसरशाही: दिनभर इंतजार के बाद भी नहीं मिली कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष धरने पर बैठीं -
Creta का ‘घमंड’ तोड़ने आई ₹10.49 लाख की नई Renault Duster: जानें 5 खास खूबियां -
कोलंबिया में सेना का विमान क्रैश: 66 जवानों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल -
समर सीजन में भी घर पर हरा-भरा धनिया उगाने के आसान टिप्स -
समर स्पेशल ट्रेन का तोहफा: पुणे–गाजीपुर सिटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, कटनी सहित इन स्टेशनों पर ठहराव -
मोबाइल चोरी पर किसी भी थाने में FIR दर्ज कराना अब आसान, पुलिस मना करे तो ये करें! -
1 अप्रैल से बदल जाएगा ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम: अब फ्रॉड हुआ तो पैसा लौटाएंगे बैंक -
लोगों की आवाजें और हॉर्न भी बेअसर: कंधे पर हाथ रख ट्रैक पर चल रहे 3 दोस्तों को ट्रेन ने कुचला -
रेलवे का बड़ा फैसला: अब राँची रोड स्टेशन पर रुकेगी शक्तिपुंज समेत ये 4 ट्रेनें, 3 महीने तक रहेगा बदलाव -
ट्रेन टिकट कैंसिलेशन नियम बदले: अब कब कैंसिल करेंगे, उसी हिसाब से कटेगा पैसा; जानें कितना कटेगा पैसा -
8 अप्रैल को आएगा बड़ा फैसला: Reserve Bank of India की MPC बैठक में तय होंगी ब्याज दरें -
होर्मुज संकट गहराया: डोनाल्ड ट्रंप–ईरान टकराव से तेल बाजार में उबाल, 150 डॉलर का खतरा -
नया आयकर कानून 2025 लागू: अब ‘टैक्स ईयर’ से आसान होगा हिसाब, खत्म होंगे जटिल नियम -
ग्वालियर मामला: ट्रेन लेट होने से छूटी फ्लाइट, उपभोक्ता आयोग ने रेलवे पर ठोका जुर्माना -
चंद्रमा के 4.4 अरब साल पुराने रहस्य से उठा पर्दा: भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, चंद्रयान-4 को मिलेगा फायदा -
दुबई में भारत का मोस्ट वांटेड ड्रग माफिया ‘जैज़’ गिरफ्तार, इंटरपोल की बड़ी कार्रवाई -
Rashifal 24 March 2026: बुध मार्गी, चंद्र वृषभ में—आज मिलेगा मेहनत का फल, जानें सभी राशियों का हाल
