Site icon Yashbharat.com

Mp Pharmacy Course फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 26 दिसंबर से पंजीयन

images 9

Mp Pharmacy Course मध्‍य प्रदेश में फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 26 दिसंबर से पंजीयन करा सकेंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग (डीटीई) ने एक बार फिर काउंसलिंग की तैयारी शुरू की है। इसमें 26 से 30 दिसंबर की समय सारिणी बनाई है। यह सोमवार को डीटीई की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। इसके तहत बी.फार्मा, डी.फार्मा और एम.फार्मा में खाली सीटों पर प्रवेश मिलेगा।

डीटीई ने फार्मेसी पाठ्यक्रम संचालित करने वाले उन कालेजों को अधिसूचना जारी कर दी है जो सत्र 2023-24 में संचालित काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सके थे। कालेजों से कहा गया है कि वे काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। बता दें, प्रदेश में फार्मेसी के कई कालेज प्रोफाइल अपडेट की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने के कारण इस बार काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके थे। वहीं सितंबर के बाद फार्मेसी कालेजों में प्रवेश बंद कर दिए गए थे। इस कारण अब इन कालेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Exit mobile version