Site icon Yashbharat.com

MP News प्रदेश में जल्द ही गुजरात मॉडल की तर्ज पर परिवहन चेक पोस्ट व्यवस्था लागू होगी, ई चेकपोस्ट काम करेगा

MP News मोहन सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत गेहूं रजिस्ट्रेशन की तारीख को आगे बड़ा कर 

MP News मोहन सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत गेहूं रजिस्ट्रेशन की तारीख को आगे बड़ा कर 

MP News MP News प्रदेश में जल्द ही गुजरात मॉडल की तर्ज पर परिवहन चेक पोस्ट व्यवस्था लागू होगी, ई चेकपोस्ट काम करेगा. प्रदेश में जल्द ही गुजरात मॉडल की तर्ज पर परिवहन चेक पोस्ट व्यवस्था लागू की जाएगी। इस व्यवस्था में ट्रांसपोर्टर पूर्व में ही ई-चेक पोस्ट वेबसाइट पर अपने वाहन के संबंध में आवश्यक स्व-घोषणा कर निर्धारित फीस जमा कर सकता है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोगुनी फीस जमा करवाने का प्रविधान है।

बैठक में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डा. राजेश राजौरा, परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय में की परिवहन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में नागरिकों को सस्ती व सुलभ परिवहन सेवाओं का लाभ दिया जाए, इसलिए आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र पूर्ण किया जाएं। मुख्यमंत्री डा. यादव ने व्यवस्था के लिए होमगार्ड सहित आवश्यक अमले तथा बजट की सहमति प्रदान की।

Exit mobile version