Site icon Yashbharat.com

Mp News मध्यप्रदेश में फिर ठंड बढ़ेगी मौसम विभाग ने दी जानकारी 2 से 3 डिग्री पारा गिरेगा

1546387 mp weather rain alert

Mp News मध्यप्रदेश में फिर ठंड बढ़ेगी मौसम विभाग ने दी जानकारी 2 से 3 डिग्री पारा गिरेगा भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जो आज के लिए मौसम का पूर्वानुमान किया उसके मुताबिक, प्रायद्वीपीय भारत पर एक ट्रफ के प्रभाव के कारण 9 से 12 फरवरी तक उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत और मध्य भारत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

आईएमडी ने 8 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में छिटपुट वर्षा होने की बात कही है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में आज हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग ने आज दिल्ली में काफी हद तक आसमान साफ रहने और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 7 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने बताया कि बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

यह भी पढ़े : उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना को लेकर बड़ी खबर, घर-घर होगा उज्ज्वला का भौतिक सत्यापन

भारत में लौटेगी ठंड

मौसम विभाग ने बताया कि 10 फरवरी तक उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। आपको बता दें कि ऐसे राज्यों में बिहार, ओडिशा, झारखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। हालांकि, इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। इसके अलावा, आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में ज़मीन पर पाला पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़े : 512GB स्टोरेज और 200MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo का मोबाईल Realme का बाप

कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे

कश्मीर में लोगों को बुधवार को भी भीषण शीतलहर की स्थितियों से कोई राहत नहीं मिली। घाटी में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। घाटी में फिलहाल 20 दिनों के चिल्ला-ए-खुर्द (छोटी ठंड) का दौर चल रहा है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में स्थित पहलगाम गत रात्रि घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में पारा शून्य से नीचे 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यह शून्य से नीचे 10.5 डिग्री सेल्सियस था।

यह भी पढ़े : BJP Political News: भाजपा ने तेज की लोकसभा चुनाव की तैयारी, छिंदवाड़ा से शिवराज सिंह चौहान तो जबलपुर से ये नेता लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Exit mobile version