Site icon Yashbharat.com

MP News समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं के परिवहन में बड़ा घोटाला सामने आया

scam ghotala

MP  News । मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं के परिवहन में बड़ा घोटाला सामने आया है। सतना जिले के उपार्जन केंद्र कारीगोही से गेहूं का परिवहन हुआ पर वह गोदाम तक पहुंचा ही नहीं। शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक अमित गौड़ को निलंबित कर दिया है। वहीं पुलिस ने महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष समेत आठ लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रदाय केंद्रों से स्वीकृति पत्रक भी जारी कर दिए गए। इसके आधार पर किसानों को उपज का भुगतान भी हो गया। यह बात भी सामने आई कि सर्वेयर का पंजीयन पोर्टल पर जिला प्रबंधक के लाग इन से किया गया था।

मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव को उपार्जन संबंधी बैठक में विभागीय अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी दी।विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सतना जिले के कारीगोह से 13 ट्रक में 3,860 क्विंटल गेहूं का परिवहन किया गया पर यह गोदाम तक नहीं पहुंचा। सर्वेयर ने इन ट्रकों को पास कर दिया

Exit mobile version