Site icon Yashbharat.com

MP news मध्यप्रदेश में तीन प्रभारी सीएमओ निलंबित*

yashbharatnews

आशीष शुक्ला..

भोपाल । आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज श्रीवास्तव ने तीन प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की है। इन तीनों अधिकारियों के विरूद्ध पिछले दिनों लोकायुक्त पुलिस द्वारा छापा मारने की कार्यवाही की गई थी।

निलंबित अधिकारियों में कुलदीप किंशुक प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् बडनगर जिला उज्जैन, वीरेन्द्र मेहता प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् पोलायकलां जिला शाजापुर और प्रदीप शास्त्री प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद् महिदपुर जिला उज्जैन शामिल हैं।

Exit mobile version