Site icon Yashbharat.com

MP News : झाबुआ में पानी में बही स्कॉर्पियो, एक युवक की मौत, देखें वीडियो

%E0%A4%9D%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A5%81%E0%A4%86 1 1024x576 1

MP News : मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान एक स्कॉर्पियो कार पानी में बह गई जिसमें ग्राम डुंडका के रहने वाले विकास ताहेड की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक दिनेश धाकिया और कमलेश पंचाल सुरक्षित बचे। परिजनों का आरोप है कि विकास को उसके साथी और एक अन्य युवक ने मारा और पानी में डाल दिया।

इस मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है जिससे पीड़ित परिवार और ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं। गुरुवार को मेघनगर थाने का घेराव किया गया था, जहां मृतक की मां, बहन और पत्नी ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने धमकी दी कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे।

MP News

 

Exit mobile version