Site icon Yashbharat.com

MP News: जनजातीय संग्रहालय की जगह बदली, अब छिंदवाड़ा नहीं शहडोल में बनेगा

shivraj-singh-chouhan

Bhopal news MP news सरकार ने प्रदेश के नए जनजातीय संग्रहालय की जगह बदल दी है। वह अब छिंदवाड़ा की बजाय शहडोल में बनेगा। इसके लिए उमरिया के नजदीक जगह तलाश की जाएगी। यह निर्णय आदिमजाति मंत्रणा परिषद की बैठक में हुआ। बैठक बुधवार को हुई। जिसमें परिषद के सदस्य वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

जनवरी 2020 में हुई परिषद की बैठक में कमल नाथ सरकार ने संग्रहालय छिंदवाड़ा में बनाने का निर्णय लिया था। यहां मुख्यमंत्री शि‍वराज स‍िंंह चौहान ने निर्देश दिए कि विशेष जनजाति (बेगा, भारिया, सहरिया) के लोग जंगल से निकलकर कहीं भी रहें, उन्हें सरकारी योजनाओं को लाभ मिलना चाहिए। चौहान ने कहा कि परिषद का नाम अब जनजातीय मंत्रणा परिषद होगा। सरकार विभाग का नाम भी बदल रही है।

परिषद की बैठक साढ़े नौ महीने बाद हुई। जिसमें पालन प्रतिवेदन पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने जनजातियों के लिए प्रस्तावित साहूकारी कानून पर ज्यादा ध्यान दिया। कानून में नए प्रविधान करने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनजातीय वर्ग के कल्याण की योजनाओं के स्वरूप में परिवर्तन की जरूरत है, तो अध्ययन कर परिवर्तन करें। वहीं हिमाचल सहित अन्य राज्यों के पीसा एक्ट का अध्ययन कर सरकार निर्णय लेगी।

Exit mobile version