Site icon Yashbharat.com

MP Municipal Bypolls मध्य प्रदेश निकाय उपचुनाव में BJP को बड़ी सफलता, 22 में से 16 सीट जीतीं, List

wp 17047784483763063917292120102118

MP Municipal Bypolls: मध्य प्रदेश में 22 पार्षद सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी सफलता हासिल की औऱ 16 सीटों पर जीत हासिल की। भोपाल के वार्ड-41 के पार्षद पद के उप चुनाव में भाजपा के रेहान सिद्दीकी ने 2620 वोट से जीत दर्ज की।

भोपाल में भाजपा के डॉ. रेहान जीते
भोपाल में एक पार्षद और कुल 355 पंच पदों के लिए पांच जनवरी को वोटिंग हुई थी। भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। भोपाल के वार्ड क्रमांक 41 के उपचुनाव में भाजपा के डॉ. रेहान सिद्दीकी के सामने कांग्रेस के मोहम्मद फहीम, आम आदमी पार्टी के असद अली, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन के तौकीर अहमद निजामी से मुकाबला था। वार्ड में 10 हजार 20 वोट पड़े थे। इनमें भाजपा के रेहान सिद्दीकी को 4,873 वोट मिले। कांग्रेस के मोहम्मद फहीम को सिर्फ 2,253 वोट मिले।

दो वार्डों में निर्विरोध जीती भाजपा
नगरीय निकाय उपचुनाव में पन्ना और राजगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत हासिल की। इसके अलावा कटनी और धार में दो-दो, भोपाल, मंडला, नरसिंहपुर, मैहर, रतलाम, जबलपुर, मैहर, बैतूल, दमोह और देवास में एक-एक सीट पर भाजपा को जीत मिली

विधानसभा चुनावों के नतीजों का असर नगरीय निकाय के उपचुनावों पर भी दिखा है। मध्य प्रदेश के 22 पार्षद पदों के लिए उपचुनाव में भाजपा ने 16 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस सिर्फ तीन सीटों पर जीत हासिल कर सकी। तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों को सफलता मिली है।

Exit mobile version