katni

MP Moong Procurement 2026: कटनी में मूंग-उड़द खरीदी के लिए 15 जून तक पंजीयन; अब OTP का खेल खत्म, ‘फेस ऑथेंटिकेशन’ हुआ अनिवार्य, देखें 23 केंद्रों की लिस्ट

MP Moong Procurement 2026: कटनी में मूंग-उड़द खरीदी के लिए 15 जून तक पंजीयन; अब OTP का खेल खत्म, 'फेस ऑथेंटिकेशन' हुआ अनिवार्य, देखें 23 केंद्रों की लिस्ट

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में कृषि वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) के तहत ग्रीष्मकालीन फसल मूंग और उड़द की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार, जिले के किसान 15 जून, 2026 तक सभी कार्य दिवसों में ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।प्रशासन ने इस बार पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जीवाड़े पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नियमों में एक बहुत बड़ा और सख्त बदलाव किया है।

MP Moong Procurement 2026: कटनी में मूंग-उड़द खरीदी के लिए 15 जून तक पंजीयन; अब OTP का खेल खत्म, ‘फेस ऑथेंटिकेशन’ हुआ अनिवार्य, देखें 23 केंद्रों की लिस्ट

अब ‘चेहरा’ देखकर होगी पहचान, OTP व्यवस्था बंद

इस साल उपार्जन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने पुराना तरीका बदल दिया है:

  • फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication): अब किसानों को अपनी उपज बेचने से पहले आधार-सक्षम पीओएस (PoS) मशीन या मोबाइल ऐप के जरिए अपना ‘चेहरा प्रमाणीकरण’ कराना अनिवार्य होगा।

  • ओटीपी सिस्टम खत्म: पहले मोबाइल पर आने वाले जिस ओटीपी (OTP) के जरिए सत्यापन होता था, उसे अब पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

  • नॉमिनी की व्यवस्था: यदि कोई किसान शारीरिक अस्वस्थता या किसी कारणवश स्वयं उपार्जन केंद्र पर उपस्थित नहीं हो सकता, तो वह अधिकतम 3 व्यक्तियों को अपना प्रतिनिधि (नॉमिनी) नियुक्त कर सकता है। हालांकि, उस अधिकृत व्यक्ति का भी फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा। एक व्यक्ति अधिकतम 3 किसानों का ही प्रतिनिधि बन सकेगा।

  • सीधे बैंक खाते में पैसा: प्रशासन ने साफ किया है कि खरीदी गई फसल का पूरा भुगतान केवल और केवल पंजीकृत किसान के बैंक खाते में ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजा जाएगा।

 तहसीलवार बनाए गए 23 पंजीयन केंद्र

किसानों की सुविधा के लिए जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा पर पूरे कटनी जिले में 23 पंजीयन केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनका तहसीलवार विवरण इस प्रकार है:

तहसील का नाम पंजीयन केंद्रों की संख्या केंद्रों के नाम
कटनी नगर 02 कुठला और चाका
ढ़ीमरखेड़ा 06 पानउमरिया, खमतरा, ढ़ीमरखेड़ा, दशरमन, सिलौडी और झिन्ना पिपरिया
स्लीमनाबाद 02 स्लीमनाबाद और तेवरी
बहोरीबंद 04 बहोरीबंद, हथियागढ़, कुआं और बाकल
बड़वारा 03 बड़वारा, बिलायतकला और बसाड़ी
बरही 01 बरही
विजयराघवगढ़ 03 सिन्गौंडी, विजयराघवगढ़ और जिवारा
रीठी 02 रीठी और बिलहरी

 

Back to top button