MP Loksabha chunav सैलाना से “बाप” पार्टी से विधायक कमलेश्वर डोडियार पर एक करोड़ रुपये मांगने का आरोप

images 10 2

MP Loksabha chunav सैलाना विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) से विधायक कमलेश्वर डोडियार एक करोड़ रुपये मांगने के आरोप में घिर गए हैं। उन पर ग्राम बाजना के मेडिकल सेंटर संचालक तपन राय ने दुकान संचालन के लिए एक करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

मेडिकल संचालक राय ने एसपी को दी गई शिकायत में बताया कि 19 फरवरी को शाम 4:20 बजे विधायक ने मेरे कर्मचारी व मेरे मोबाइल फोन पर काल कर सैलाना में विधायक कार्यालय पर मिलने के लिए बुलाया था। शाम 6:30 बजे सैलाना में कार्यालय पर जाने के बाद उनके पीएसओ ने मेरा मोबाइल बाहर रखवा दिया। वहां विधायक ने मेडिकल लाइसेंस के बारे में पूछा।

मामले में एसपी को शिकायत की गई है। विधायक शुक्रवार को बाजना में तपन राय के मां मेडिकल स्टोर पर पहुंचे थे और तीन घंटे तक वहीं रहने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को बुलवाकर कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया था।

इसे भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश में साइबर खतरे 'PHP2Shell' को लेकर अलर्ट: NIC की चेतावनी के बाद अपडेट हो रही हैं सरकारी वेबसाइट्स, डेटा पूरी तरह सुरक्षित