Latest

MP IFS Transfer: मध्य प्रदेश में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 2021-22 बैच के 16 IFS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची

शैलेश माचरा भोपाल में डीएफओ पदस्थ, विकास शर्मा को इंदौर और गुरलीन कौर को मिली छिंदवाड़ा की जिम्मेदारी; वन विभाग ने जारी किया आदेश

MP IFS Transfer: मध्य प्रदेश में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 2021-22 बैच के 16 IFS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए वन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2021 और 2022 बैच के 16 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, इन युवा अधिकारियों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस बदलाव के तहत शैलेश माचरा को उत्तर सागर वन मंडल से हटाकर पर्यावरण वानिकी भोपाल में डीएफओ (DFO) के पद पर पदस्थ किया गया है।

IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची

तबादला सूची में शामिल अधिकारियों और उनके नए प्रभार का पूरा विवरण नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:

अधिकारी का नाम कहाँ से कहाँ दी गई नई पोस्टिंग
शैलेश माचरा उत्तर सागर वन मंडल डीएफओ, पर्यावरण वानिकी भोपाल
सुंदर निवेदन उत्तर बैतूल वन विकास निगम, भोपाल
हितेश खंडेलवाल रीवा सिवनी
विकास शर्मा नरसिंहपुर इंदौर
नीरज निश्चल गुना मुख्यालय, भोपाल
हिमाशू त्यागी विदिशा डीएफओ, सामाजिक वानिकी झाबुआ
प्रितेश मनोहर राव अनूपपुर रतलाम
विनोद जाखड़ दक्षिण शहडोल वन विकास निगम, भोपाल
अक्षत जैन दक्षिण पन्ना रीवा
समीर रंजन मिश्रा सिंगरौली दक्षिण बालाघाट
ध्रुव श्रीवास्तव पश्चिम बैतूल डीएफओ, सामाजिक वानिकी बैतूल
मेनगा वी. खंडवा वन मंडल डीएफओ, सामाजिक वानिकी भोपाल
श्रेयस श्रीवास्तव सिवनी प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय (मुख्यालय)
ए. प्रभंजन रेड्डी शिवपुरी डीएफओ, देवास
अंशुल तिवारी उत्तर पन्ना रायसेन
गुरलीन कौर दक्षिण सिवनी

Back to top button