Site icon Yashbharat.com

MP: GST इंटेलिजेंस ने पकड़ी 17 करोड़ की टैक्स चोरी, सीमेंट कंपनी के 28 ठिकानों पर छापे

tax

tax

जीएसटी इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने मध्य प्रदेश में 17 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पता लगाया है।

इस मामले में सतना की एक अग्रणी सीमेंट निर्माता कंपनी के एक निदेशक को गिरफ्तार किया गया है।

जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की ओर से बुधवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, सीमेंट कंपनी पर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है।

कंपनी ने चोरी छिपे बिना जीएसटी चुकाए बड़ी मात्रा सीमेंट और क्लिंकर की आपूर्ति की थी। विभाग ने 5 से 11 अगस्त के बीच मैहर, सतना, प्रयागराज, कुशीनगर, आगरा, कानपुर और दिल्ली में कंपनी के 28 ठिकानों पर छापे मारे।

मैहर और सतना में सीमेंट कंपनी के डीलरों के यहां भी छापेमारी की गई। शनिवार को कंपनी के एक परिसर पर कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने डीजीजीआई अधिकारियों को घेर लिया।

इसके बाद अधिकारियों को मध्य प्रदेश पुलिस की मदद लेनी पड़ी। तलाशी अभियान में चार लाख टन अधिक चून पत्थर की खरीद का भी पता चला है।

 

Exit mobile version