MP Floor Test LIVE : मध्य प्रदेश में आज शक्ति परीक्षण, थोड़ी देर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक

भोपाल, एजेंसियां। कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का आज माद्य प्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की याचिका पर दो दिन की लगातार सुनवाई के बाद आज शाम 5 बजे तक मध्य प्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश दिया है।आज दोपहर 2 बजे विधानसभा बुलाई जाएगी। क्या कमलनाथ विश्वास मत बचा पाएंगे या भाजपा मध्य प्रदेश को कांग्रेस से वापस ले लेगी। इस पर आज पूरे देश की नजर बनी रहेगी।

MP Floor Test LIVE Updates:

उन्होंने साथ ही कहा कि यह खुलासा भी किया जाएगा कि कैसे पोहरी विधायक सुरेश धाकड़ की बेटी ने शिवपुरी में आत्महत्या की है। यह खुलासा किया जाएगा कि कैसे कुरवाई विधायक को उनके भतीजे की मृत्यु होने पर भी जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। यह सत्ता की भूख की पराकाष्ठा है।

शाम 5 बजे तक हो जाए बहुमत परीक्षण

मध्य प्रदेश में लगभग दो सप्ताह से कमल नाथ सरकार के बहुमत को लेकर बनी असमंजस की स्थिति शुक्रवार को साफ हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने कमल नाथ सरकार को शुक्रवार को विधानसभा में बहुमत साबित करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि बहुमत परीक्षण का काम शुक्रवार शाम पांच बजे तक पूरा हो जाना चाहिए। अगर कांग्रेस के 16 बागी विधायकों में से कोई भी सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए जाना चाहेगा तो उसे पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी

क्या बचेगी कमलनाथ सरकार ?

कांग्रेस विधायकों की बगावत के मद्देनजर कमल नाथ सरकार के बहुमत परीक्षण में कामयाब होने की उम्मीद अब कम ही बची है। इस बीच देर रात विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने 16 बागी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हेमंत गुप्ता की पीठ ने तत्काल बहुमत परीक्षण का आदेश मांगने वाली भाजपा विधायकों की याचिका पर दो दिन तक चली मैराथन बहस सुनने के बाद ये आदेश जारी किए। कोर्ट ने कहा है कि मध्य प्रदेश विधानसभा जो 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई थी, उसे 20 मार्च को आहूत किया जाएगा। इस बैठक का एकमात्र एजेंडा बहुमत परीक्षण होगा। इसमें यह तय होगा कि मुख्यमंत्री कमल नाथ को सदन का बहुमत प्राप्त है अथवा नहीं।

Exit mobile version