MP Factory Blast: एबी रोड पर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट; 3 की मौत, 23 से ज्यादा झुलसे, सड़क पर बिखरे मांस के लोथड़े

MP Factory Blast: एबी रोड पर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट; 3 की मौत, 23 से ज्यादा झुलसे, सड़क पर बिखरे मांस के लोथड़े, मध्य प्रदेश में एबी रोड पर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर टोंककला के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री के भीतर रखे बारूद में एक के बाद एक कई जोरदार धमाके हुए, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। इस दिल दहला देने वाले हादसे में अब तक 3 श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो चुकी है, जबकि 23 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

धमाका इतना भीषण कि सड़क तक उड़कर आए शव

चश्मदीदों के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट इतना भयानक था कि उसकी तीव्रता ने रूह कंपा दी। धमाके के कारण मरे हुए श्रमिकों के शव और मांस के लोथड़े हवा में उछलकर दूर एबी रोड (सड़क) पर आ गिरे। फैक्ट्री के चारों तरफ सिर्फ काले धुएं का गुबार और चीख-पुकार मची हुई है।

बिहार के रहने वाले हैं श्रमिक, मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस फैक्ट्री में काम करने वाले अधिकांश मजदूर बिहार के अररिया जिले के रहने वाले हैं। हादसे के वक्त फैक्ट्री में कई लोग मौजूद थे। आधा दर्जन से अधिक श्रमिक 80 प्रतिशत से ज्यादा झुलस चुके हैं, जिसके कारण मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इंदौर और अमलतास रेफर किए गए घायल, युद्धस्तर पर राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Exit mobile version