Site icon YASHBHARAT.COM

MP Exam: 12वीं का आखिरी पेपर समाप्त, जून अंत तक रिजल्ट जारी होने की संभावना

school

school

जबलपुर। मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (MPSBSE) की 12वीं की शेष परीक्षाओं का कलआखिरी पेपर हुआ।

एमपी बोर्ड के परीक्षा टाइम-टेबल के अनुसार, 15 जून को पहली पाली यानी सुबह 09:00 बजे से रसायन विज्ञान (Chemistry) का पेपर था।

जबकि दूसरी पाली यानी दोपहर 02:00 से साइंस इलिमेंट्स, भारतीय कला का इतिहास और संगीत का तीसरा पेपर था। इसके साथ ही एमपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं समाप्त हो गयी।

माना जा रहा है कि एमपीबीएसई , 12वीं का परिणाम जून अंत तक जारी कर दिया जाएगा।

हालांकि एमपी बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की तिथि को कोई अधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया गया।

लेकिन छात्रों को सलाह है कि रिजल्ट की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in को नियमित रूप से विजिट करते रहें।

हो चुकी हैं 10वीं, 12वीं की कॉपियां


एम बोर्ड 10वीं और 12वीं की जो परीक्षाएं कोरोना वायरस लॉकडाउन से पहले मार्च में हो चुकी थीं उनका मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है।

वहीं 10वीं शेष परीक्षाएं बोर्ड ने पहले ही रद्द करने का फैसला लिया था। इस प्रकार माना जा रहा है कि बोर्ड को अब 12वीं की शेष परीक्षाएं जो 15 जून तक हुई हैं उन्हीं की कॉपियां चेक करनी शेष हैं। जो अगे 10-15 दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जून के आखिरी सप्ताह तक जारी होने की संभावना है।

Exit mobile version