MP Election Result Live Updates: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार? भाजपा को एकतरफा बढ़त, 154 सीटों पर आगे, 77 पर कांग्रेस अन्य ने भी खोला खाता । मध्यप्रदेश में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत, कटनी में चारों सीट पर BJP आगे है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के लिए मतगणना जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना की गई है। मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं।
MP Chunav Result Live: 150 सीटों पर भाजपा आगे
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। भाजपा 150 और कांग्रेस भी 78 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 2 सीट पर अन्य आगे है।
नरसिंहपुर: गोटेगांव से भाजपा के महेंद्र नागेश 3200 वोट से आगे, नरसिंहपुर से भाजपा के प्रह्लाद पटेल बीजेपी 1169 वोट से आगे, तेंदूखेड़ा से कांग्रेस के संजय शर्मा 1695 वोट से आगे, गाडरवारा से भाजपा के उदय प्रताप सिंह आगे चल रहे हैं।
MP Chunav Result Live: सभी 230 सीटों पर रुझान आए सामने
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। भाजपा 140 और कांग्रेस भी 86 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 4 सीट पर अन्य आगे है। छिंदवाड़ा सीट से पूर्व सीएम कमलनाथ 6978 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सीएम शिवराज ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया।
रायसेन: रायसेन जिले की चारों विधानसभा सीटों पर पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है। सांची से 2800 वोट से बीजेपी के डॉ प्रभुराम चौधरी आगे, कांग्रेस के डॉ जीसी गौतम पीछे, भोजपुर से 4500 वोट से बीजेपी के सुरेंद्र पटवा आगे, कांग्रेस के राजकुमार पटेल पीछे चल रहे हैं। उदयपुरा से 832 वोट से बीजेपी के नरेंद्र शिवाजी पटेल आगे, कांग्रेस के देवेंद्र सिंह पटेल पीछे, सिलवानी से कांग्रेस के देवेंद्र पटेल 538 वोट से आगे, बीजेपी के रामपाल सिंह राजपूत पीछे चल रहे हैं।
खंडवा: खंडवा में पहले चरण की मतगणना पूरी हो गई है। खंडवा सीट पर पहले राउंड की मतगणना में बीजेपी को 5657 वोट, कांग्रेस को 4077 वोट और बीएसपी को 103 वोट मिले हैं। पंधाना में पहले राउंड की मतगणना में कांग्रेस को 6043, बीजेपी को 4339 वोट मिले, मांधाता में पहले राउंड में कांग्रेस को 3870, बीजेपी को 5991 वोट मिले, हरसूद में पहले राउंड में कांग्रेस को 2520 वोट, भाजपा को 5544 वोट मिले हैं।
