MP Election 2023 Live: इंदौर में PM मोदी का रोड शो शुरू; मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक हटाने के लिए कहा धन्यवाद

MP Election 2023 Live: इंदौर में PM मोदी का रोड शो शुरू; मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक हटाने के लिए कहा धन्यवाद, इंदौर में पीएम मोदी का रोड शो शुरू हो चुका है। उनके साथ जीप में भाजपा नेता और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी नजर आए। पीएम यहां 55 मिनट का रोड शो किया। इसकी शुरुआत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के बड़ा गणपति मंदिर से हुई थी। वहीं, यह रोड शो विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के राजवाड़ा पर खत्म हो गया।
रोड की सफाई करते महापौर पुष्यमित्र भार्गव – फोटो : अमर उजाला
इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद निगम कर्मियों के साथ हौंसला बढ़ाने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव खुद सफाई में जुटे।
भीड़ बढ़ने से पीएम की गाड़ी के सामने गिरे बैरिकेड
रोड शो के दौरान भीड़ के धक्के से पीएम मोदी की गाड़ी के ठीक सामने बैरिकेड गिरे। इस दौरान पुलिस वाले भी सड़क पर गिर पड़े। हालांकि बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि राजवाड़ा चौक पर मोदी के आते ही भीड़ का दबाव बढ़ गया और मोदी की जीप के ठीक सामने बैरिकेड गिर गए। लेकिन चालक ने ब्रेक लगाकर जीप को टकराने से बचा लिया। प्रधानमंत्री का रोड शो राजवाड़ा पर समाप्त हो गया है।
मुस्लिम समाज की महिलाओं ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद – फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी का रोड शो शुरू हो गया है। बड़ा गणपति से रोड शो शुरू होने के बाद आधा किलो मीटर का सफर तय कर मल्हारगंज पहुंचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुली जीप पर सवार हैं। वे दोनों हाथों से जनता का अभिवादन करते हुए चल रहे हैं। लोग उन पर फूल बरसा रहे हैं।
मुस्लिम समाज की महिलाओं पीएम का किया शुक्रिया
इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान मुस्लिम समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची। उन्होंने बताया कि तीन तलाक और लाड़ली बहना योजना ने समाज की महिलाओं को मजबूत बनाया है और जीवन जीने की एक नई दिशा दी है। भाजपा की योजनाओं की वजह से मुस्लिम महिलाओं को सम्मान मिला है। मोदी जैसे ही बड़ा गणपति से थोड़ा आगे पहुंचे तो मुस्लिम समाज के मंच पर बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और बच्चियों ने उनका स्वागत किया। उनके हाथ में धन्यवाद मोदी के पोस्टर थे और सभी ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम यानी रोड शो करने के लिए इंदौर पहुंच गए। यहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके तुरंत बाद पीएम मोदी बड़ा गणपति के लिए रवाना होंगे। मोदी के साथ जीप में भाजपा नेता वीडी शर्मा भी जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में शामिल होने के लिए भूतपूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन इंदौर पहुंचीं।
राहुल के मेड इन चाइना वाले कमेंट पर तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के मेड इन चाइना फोन वाले भाषण पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सबके पास मेड इन चाइना फोन हैं। अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो। कांग्रेस के नेताओं को देश की उपलब्धि न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है। हकीकत तो यह है कि भारत आज दुनिया में फोन बनाने वाले देशों में दूसरे नंबर पर है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब 20 हजार करोड़ रुपये के फोन देश में बनते थे। अब तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के फोन हर साल बन रहे हैं।
हम जो कहते हैं, करके दिखाते हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि ये वही कांग्रेस है जिसको लगता था राम मंदिर नहीं बनेगा। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा होने की कगार पर है। हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं।








