Site icon Yashbharat.com

MP Election 2023 वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन कराना चाहते हैं तो जल्दी करें, कल से चलेगा अभियान

12 12 2020 voter card 21158566

voter-card

MP Election 2023: मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने बुधवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलेगा। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के साथ ही नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए 31 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। इनका निराकरण कर सूची का अंतिम प्रकाशन चार अक्टूबर को होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बुधवार को बैठक होगी, जिसमें उन्हें मतदाता सूची के प्रारूप की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी।
बीएलओ प्रतिदिन मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर आवेदन लेंगे। 12, 13, 19 और 20 अगस्त को विशेष शिविर लगाएं जाएंगे। इस दौरान बीएलओ घर-घर संपर्क करेंगे और जो मतदाता आवेदन नहीं कर पाएं हैं, उनसे आवेदन लिए जाएंगे।
इसकी जानकारी देने के लिए मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता जागरुकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सभी जिलों में रथों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान अवश्क करने की अपील, सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए विशेष शिविर के आयोजन की जानकारी दी जाएगी।
Exit mobile version