Site icon Yashbharat.com

MP Election 2023: तोमर से ज्यादा सिंधिया समर्थकों को टिकट!

shivraj with jyotiraditya sindhiya

MP Election 2023: ग्वालियर-चंबल अंचल का विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए सबसे अहम माना जा रहा है।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायकों को लेकर ग्वालियर-चंबल अंचल की राजनीति में बड़ा सवाल यही था कि क्या सिंधिया कांग्रेस के तरह भाजपा में भी अपने समर्थकों को आश्रय दिला पाएंगे।  संगठन के सामने सबसे बड़ी चुनौती केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच सामंजस्य बैठाकर यहां की सीटों पर उम्मीदवार घोषित कराने की है। भाजपा प्रदेश में 60 प्रतिशत से ज्यादा टिकट घोषित कर चुकी है, अंचल में समर्थकों को टिकट दिलाने के मामले में सिंधिया नरेंद्र सिंह तोमर से बढ़त बनाए हुए हैं।

सवाल था कि सिंधिया समर्थकों को टिकट मिलेंगे या नहीं

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायकों को लेकर ग्वालियर-चंबल अंचल की राजनीति में बड़ा सवाल यही था कि क्या सिंधिया कांग्रेस के तरह भाजपा में भी अपने समर्थकों को आश्रय दिला पाएंगे। उपचुनाव में तो सिंधिया समर्थक सभी विधायकों को भाजपा ने टिकट दिया था, लेकिन असमंजस 2023 के विधानसभा चुनाव में है।

हालांकि अभी तक सिंधिया समर्थक विधायक अभी तक अंचल में टिकट पाने में कामयाब रहे हैं। सिंधिया और तोमर दोनों के ही गढ़ ग्वालियर जिले की छह विधानसभा सीटों में से तीन पर सिंधिया के नजदीकी लोगों के टिकट मिला है। जबकि नरेंद्र सिंह के खाते में एक टिकट प्रदेश सरकार में मंत्री भारत सिंह कुशवाह के खाते में आया है।

Exit mobile version