MP Election 2023: चुनाव आयोग ने पहली बार शुरू की सुविधा, पढ़ें कटनी में किसको हुआ लाभ
evm voting
MP Election 2023: चुनाव आयोग ने पहली बार सुविधा शुरू की। चुनाव का मतदाताओं के लिए हाईटेक और सुविधाजनक बनाने के लिए इस बार चुनाव आयोग ने कई बड़े बदलाव किए हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब मतदान केंद्र तक न आ पाने वाले लोगों के घर पर जाकर मतदान कराया जा रहा है। इसमें दिव्यांग और 80 साल से अधिक उम्र के लोग शामिल हैं।
मध्य प्रदेश में 50 हजार से ज्यादा वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान की सुविधा का लाभ लिया है। वहीं इस बार निर्वाचन ड्यूटी में लगे 1 लाख 66 हजार 496 अधिकारियों-कर्मचारियों ने फैसिलिटेशन सेंटर, अत्यावश्यक ड्यूटी में शामिल 532 अधिकारियों-कर्मचारियों और 10 सेवा निर्वाचक मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है।
मध्यप्रदेश के सभी कामगारों को 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने श्रमायुक्त मध्यप्रदेश शासन द्वारा सवैतनिक अवकाश मंजूर किया गया है। सहायक श्रमायुक्त जबलपुर सूर्यकांत सिरवैया ने बताया जबलपुर जिले के सभी कारोबारियों, व्यावसायियों, औद्योगिक उपक्रम या अन्य स्थापनाओं के प्रबंधकों और नियोजकों को निर्देश दिए हैं।
इसमें कहा है कि वे अपने यहां कार्यरत सभी श्रेणी के कामगारों को विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए अनिवार्यतः सवैतनिक अवकाश प्रदान करें। सभी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापना में नियोजित प्रत्येक श्रमिक को विधानसभा चुनाव में मतदान करने का हक होगा। चाहे वो दैनिक मजदूर या आकस्मिक श्रमिक श्रेणी का ही क्यों न हो। ऐसे सभी श्रमिकों को मतदान के दिन 17 नवंबर को सवैतनिक अवकाश मंजूर किया जाना आवश्यक है।