Site icon Yashbharat.com

MP Election: मां यशोधरा के लिए अमेरिका से पहुंचा बेटा भंसाली, संभाली प्रचार की कमान

yashdhra son

ग्वालियर: अपने रजवाड़े लिए जाना जाने वाला सिंधिया राजवंश का दबदबा आज भी कायम है। फिर चाहे कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया हों, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया या फिर शिवराज सरकार में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, इन सभी का राजनीति में खासा दबदबा है। प्रदेश में 28 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव है। जिसके चलते अब कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शुमार ज्योतिरादित्य सिंधिया अब अपनी बुआ और शिवराज कैबिनेट में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के खिलाफ चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। वहीं अब यशोधरा के पुत्र भी अपनी मां के लिए प्रचार करने अमेरिका से लौट आए हैं।

कांग्रेस और बीजेपी में बंटा सिंधिया परिवार वैसे ते हमेशा ही एक रहता है। लेकिन चुनाव के समय बुआ-भतीजे में राजनीतिक दूरियां दिखने लगती हैं और चुनाव के समय दोनों एक दूसरे के खिलाफ प्रचार भी करते हैं। लेकिन कभी भी एक दूसरे पर सीधा हमला नहीं करते हैं।

प्रदेश सरकार में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को अपने परिवार के पूरा समर्थन मिल रहा है। उनके बड़े बेटे अक्षय भंसाली ने अब चुनाव की कमान संभाल ली है। वे गली-गली घूमकर अपनी मां के लिए लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। और लोग इन्हें पसंद भी कर रहे हैं।

Exit mobile version