Site icon Yashbharat.com

MP Election : उपचुनाव में नहीं होंगी बड़ी सभाएं, स्टार प्रचारक पहनेंगे मास्क

Corona

Corona

MP Election गुना। बमोरी उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के नेता दमखम के साथ चुनावी मैदान में जुट गए हैं।

भाजपा के बमोरी प्रभारी राजगढ़ से सांसद रोडमल नागर ने बताया कोरोना और लॉकडाउन ने प्रदेश ही नहीं, देश की राजनीति में कई बदलाव कर दिए हैं।

उपचुनाव में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए नेता डोर-टू-डोर जाकर छह फीट की दूरी से प्रचार करेंगे।

यह पहला चुनाव होगा, जिसमें बड़ी सभाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। कोरोना काल में होने वाली चुनावी सभा में मतदाता से लेकर स्थानीय लोग दूर-दूर से अपने चहेते स्टार प्रचारक को देखने के लिए पहुंचते थे, लेकि न अब चहेते फिल्मी स्टार और नेताओं को मास्क पहन कर ही आना होगा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय बताते है उपचुनाव शारीरिक सुरक्षति दूरी के साथ लड़ा जाएगा। अभी स्टार प्रचारकों की सूची तय नहीं हुई है, लेकि न इतिहास का पहला उपचुनाव होगा, जिसमें मास्क लगाकर राजनेता से लेकर स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।

Exit mobile version