Site icon Yashbharat.com

सेना पर बयान देकर फंसे MP के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा, विपक्ष ने बताया ‘अपमानजनक

फैशन में गलती न करें, शरीर के इन 5 हिस्सों पर टैटू बनवाना है खतरे का संकेत

फैशन में गलती न करें, शरीर के इन 5 हिस्सों पर टैटू बनवाना है खतरे का संकेत

सेना पर बयान देकर फंसे MP के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा, विपक्ष ने बताया ‘अपमानजनक। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का विवादित बयान सामने आया है। जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कुछ ऐसा बोल गए कि उन्होंने भारतीय सेना का ही अपमान कर दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि “पूरा देश, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं।

सेना पर बयान देकर फंसे MP के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा, विपक्ष ने बताया ‘अपमानजनक

फैशन में गलती न करें, शरीर के इन 5 हिस्सों पर टैटू बनवाना है खतरे का संकेत

दरअसल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का ये विवादित बयान उस समय सामने आया जब वो जबलपुर में एक कार्यक्रम में पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए मोदी की तारीफ कर रहे थे। तभी वो पीएम मोदी की तारीफ करते करते सेना का अपमान कर बैठे। जगदीश देवड़ा ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकियों को तबाह करने के लिए पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरे देश की सेना भी प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक हैं।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि इसके लिए हमें प्रधानमंत्री जितनी तारीफ की जाए कम है। इस दौरान उन्होंने आतंकियों के ठिकानों को तबाह करने के लिए उपस्थित लोगों से तालियां भी बजवाई। आपको बता दे कि जबलपुर में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम को डिप्टी सीएम देवड़ा संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया।

Exit mobile version