मध्यप्रदेश

MP Corona Update : कोरोना पॉजिटिव कैदी अस्पताल से भागा, Alert जारी

जबलपुर यशभारत। इंदौर में कोरोना वायरस से लड़कर जीतने वाले एक पुलिस अधिकारी की देर रात कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई।वही कुछ देर पहले उस समय हड़कंप मच गया। जब मेडिकल अस्पताल से इंदौर का NSA का कैदी जावेद मेडीकल कॉलेज से फरार हो गया । वह करोनो का मरीज हैं। आइसोलेशन वार्ड में उसे रखा गया था । वहां पुलिस का पहरा था । चूंकि वह कोरोना पेशेंट था । इस वजह से सिक्योरिटी कुछ दूर थी। जिससे कोरोना से बचाय जा सके।

जावेद की खोज में पुलिस दल भी तलाश में जुट है। अधिकारी मेडिकल पहुंच गए है। पुलिस का पहरा इतनी दूर रहता था जिससे कोरोंना कि चपेट में पुलिस कर्मी न आये। लेकिन इसका फायदा जावेद ने उठाया और फरार हो गया। मिली जानकारी अनुसार कि जावेद मेडिकल से फरार हो गया । कंट्रोल रूम से सभी थानों को अलर्ट जारी किया गया है ।
गढ़ा की आई प्रशिक्षु आईपीएस गढ़ा सीएसपी रोहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 10000 का इनाम घोषित किया। 9 अप्रैल को इंदौर से उसे जबलपुर सेंट्रल जेल लाया गया था । उसे जेल गेट के बाहर ही जेल अधीक्षक गोपाल ताम्रकार ने उसे बीमार देख विक्टोरिया अस्पताल भिजवा दिया था। जहां अगले दिन रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे मेडिकल शिफ्ट कर दिया गया था।
मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से फरार हुए कोरोना के पॉजिटिव इंदौर से भेजे गए एनएसए कैदी जावेद खान की पतासाजी के लिये पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है । जावेद खान आज रविवार को सभी कोरोना पीड़ितों को मेडीकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से मेडिकल कॉलेज के ही सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट करते समय अवसर का लाभ उठाकर भाग निकला है ।
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुँच गये थे । जिले की सभी चेक पोस्ट को जावेद खान के भागने की तत्काल सूचना दे दी गई है । चेक पोस्ट और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी नाकों ,पुलिस चौकियों एवं पुलिस थानों को वाहनों की सघन तलाशी के निर्देश दिए गए हैं । कलेक्टर श्री भरत यादव ने भी फरार कोरोना पॉजिटिव जावेद खान को तलाश करने के लिये सघन अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं । उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से इस फरार पॉजिटिव कैदी के दिखाई पड़ने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को या सम्बन्धित पुलिस थाने को देने का आग्रह किया है ।

Back to top button