Site icon Yashbharat.com

MP Congress: डोनेट फार देश के लिए कांग्रेस शुरू करेगी अभियान

congress flag 1024x576 1

MP Congress: डोनेट फार देश के लिए कांग्रेस अभियान शुरू करेगी। आनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान डोनेट फार देश को प्रदेशभर में लागू किया जाएगा। सभी जिला और ब्लाक कांग्रेस इकाइयां इसमें सहभागिता करेंगी। मध्‍य प्रदेश के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को 1380 रुपये का योगदान अनिवार्य रूप से देना होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने प्रदेश के सभी जिला, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, अखिल भारतीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष को पत्र जारी कर अभियान में सहभागिता सुनिश्चित के लिए कहा है।

अभियान कांग्रेस पार्टी की 138 साल की यात्रा की याद दिलाता है। इसके तहत हम सभी समर्थकों को 138 से लेकर 1380 रुपये से अधिक की राशि दान करने के लिए आमंत्रित किया गया है। 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस तक यह कार्यक्रम आनलाइन होगा। इसके बाद घर-घर जाकर प्रत्येक बूथ में कम से कम दस घरों से न्यूनतम निर्धारित राशि का योगदान करना सुनिश्चित है।

राज्य सभा और लोकसभा के 142 सदस्यों को निलंबित करने के विरोध में 22 को होगा प्रदर्शन

केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला कर आश्चर्यजनक रूप से संसद के राज्य सभा और लोकसभा के 142 सदस्यों को निलंबित करने के विरोध में 22 दिसंबर को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन होगा। अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के साथ-साथ जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाए।

Exit mobile version