Site icon Yashbharat.com

Mp College Exam कालेजों में एक से प्रायोगिक परीक्षा, 10 जनवरी से शुरू हों सकतीं हैं भौतिक रूप से कक्षाएं

School Reopening

School Reopening

Mp College Exam भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने भौतिक रूप से कालेज खोलने की गाइडलाइन जारी कर दी है। एक जनवरी से प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को बुलाया जा सकता है। 10 जनवरी से सनातक तृतीय वर्ष व स्‍नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू होंगी। शेष कक्षाएं 20 जनवरी से भौतिक रूप से शुरू होंगी। 20 जनवरी से कक्षा शुरू करने के लिए क्राइसिस मेनेजमेंट की अनुशंसा लेनी होगी। रोटेशन में विद्यार्थियों को बुलाया जा सकता है। एक दिन में 50 फीसदी ही उपस्थिति निर्धारित करनी होगी।
कोविड-19 के कारण मार्च से कालेज बंद हैं। सत्र 2020-21 शुरू हो चुका है, लेकिन भौतिक रूप से कालेजों को नहीं खोला गया है। वर्चुअल कक्षाएं चल रही हैं। दूरदर्शन पर लेक्चर प्रसारित किए जा रहे हैं। यू ट्यूब चैनल पर लेक्चरों को अपलोड किया जा रहा है। इन लेक्चर को देखकर विद्यार्थी अपना कोर्स पूरा कर सकते हैं, लेकिन अब भौतिक रूप से कालेज में कक्षाएं शुरू होंगी। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को बुलाया जा सकता है। प्रायोगिक परीक्षा नहीं होने से वार्षिक परीक्षाएं प्रभावित हो रही हैं। पहले प्रायोगिक परीक्षआओं की अनुमति दी गई है।
यदि प्रायोगिक परीक्षा या कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या अधिक हो जाती है तो समूह बनाए जाएं। विद्यार्थी की उपस्थित ऐच्छिक रहेगी। माता-पिता की भी सहमति जरूरी है।
भौतिक कक्षाओं के साथ-साथ आन लाइन कक्षाएं संचालित रहेंगी। इनका समय संस्था स्तर पर तय किया जाए।
खेल-कूद, स्वीमिंग, प्रार्थना प्रतिबंधित रहेगी। छात्रावास खोलने की अनुमति नहीं है।
सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाकर रखनी होगी।
बायोमेट्रिक हाजिरी बंद रहेगी। कंटेनमेंट जोन में संस्थान को खोलने की अनुमति नहीं होगी। संस्थान में प्रतिनिधि सफाई करनी होगी।
कालेज आने वाले विद्यार्थियों को मास्क लगाना होगा। थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी है। हाथ सेनेटाइज कराने होंगे।
Exit mobile version