MP Cabinet Meeting In Ayodhya: सुबह मंत्रालय में कैबिनेट बैठक के बाद पूरी टीम अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन करेगी। सोमवार को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य सपत्नीक अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम का दर्शन करने जाएंगे। सुबह मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी इसके बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नेतृत्व में सभी मंत्री अयोध्या के लिए रवाना होंगे। अयोध्या जाने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने लखनऊ के प्रवास के बाद भोपाल लौटने पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि खराब कालखंड के बाद आज भगवान श्री राम का अद्भुत मंदिर मां सरयू नदी के किनारे जगमगा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण के जन्म स्थान और बाबा विश्वनाथ के पवित्रधाम से आनंद से सराबोर होकर लौटा हूं।

