Site icon Yashbharat.com

MP Cabinet In Ayodhya: मंत्रिमंडल के सदस्य अयोध्या रवाना, बस में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

ayodhya darshan

MP Cabinet In Ayodhya: मंत्रिमंडल के सदस्य अयोध्या रवाना, बस में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे ।

सोमवार को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य सपत्नीक अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम का दर्शन करने जा रहे हैं। वे भोपाल के राजा भोज एयर पोर्ट से विशेष व‍िमान से रवाना हुए।इससे पहले सभी सदस्‍य भोपाल एयरपोर्ट रवाना हो गए। इस दौरान बस में सीएम डॉ मोहन यादव ने जय श्री महाकाल और जय श्री राम के नारे लगाए। जयकारे रास्‍ते भर गूंजते रहे।

मध्यप्रदेश के माननीय मंत्रीगणों के साथ आज सपरिवार प्रभु श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या धाम जाने का परम सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ है।

 

अयोध्‍या रवाना होने से पहले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष है। हम सबका सौभाग्य है कि 500 साल की प्रतीक्षा के बाद भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण हुई और आज हमें अयोध्या धाम जाकर भव्य मंदिर में भगवान श्री रामलला के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

केब‍िनेट के सभी सदस्‍य शाम 06.25 बजे एयरपोर्ट अयोध्या से एयरपोर्ट भोपाल के लि‍ए रवाना होंगे ।

Exit mobile version