Site icon Yashbharat.com

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में सादे समारोह में दो मंत्री लेंगे शपथ

03 01 2021

MP Cabinet Expansion। तमाम अटकलों के बीच रविवार को सादे समारोह में शिवराज कैबिनेट का तीसरा विस्तार किया जा सकता है। राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक गोविंद सिंह राजपूत और तुलसीराम सिलावट को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। राज्यपाल रविवार सुबह 10 बजे लखनऊ से रवाना होंगी और 11.40 बजे भोपाल पहुंचेंगी। मंत्रिमंडल विस्तार शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में दोपहर 12.30 बजे होगा। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल द्वारा पहले मंत्रियों को शपथ दिलवाई जाएगी और फिर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगी। इसके बाद वे वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगी।

कैबिनेट विस्तार को लेकर शनिवार रात तक अटकलों का दौर भी जारी रहा। राजभवन द्वारा शुक्रवार को औपचारिक सूचना जारी करने के बाद शनिवार को सिर्फ मुख्य न्यायाधीश की शपथ का कार्यक्रम जारी किया गया। सरकार के स्तर पर और राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का दौर तो जारी रहा लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

Exit mobile version