MP Cabinet Decision Waiting: कमांड एडं कंट्रोल सेंटर सहित एमपी के प्रमुख स्थानों मे लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, कैबिनेट की बैठक में फैसला आज

MP Cabinet Meeting

MP Cabinet Decision Waiting: कमांड एडं कंट्रोल सेंटर सहित एमपी के प्रमुख स्थानों मे लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, कैबिनेट की बैठक में फैसला आज होगा। स्कूल, कालेज, मॉल, अस्पताल सहित ऐसे क्षेत्र, जहां लोगों की भीड़भाड़ होती है।

वहां अब सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। इसके लिए प्रदेश शासन के गृह विभाग ने एक विधेयक का प्रारूप तैयार किया है, जिसे गुरुवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।

इन प्रस्तावों पर भी होगा विमर्श

वहीं, एटीएम या बैंकों के लिए नकदी इधर से उधर ले जाने वाली वाहनों के लिए भी नए नियम तैयार किए गए हैं, जिन्हें अनुमोदन के लिए कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में स्मार्ट पीडीएस सिस्टम भी लागू होगा। इसमें खाद्यान्न ले जाने वाले वाहनों की निगरानी के लिए कमांड एडं कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी नीति में भी संशोधन प्रस्तावित है।