MP Cabinet Decision: किसानों को बड़ा तोहफा, भू-अर्जन पर अब मिलेगा 4 गुना मुआवजा 2015 नियम में संशोधन, जानें पूरी डिटेल
MP Cabinet Decision: किसानों को बड़ा तोहफा, भू-अर्जन पर अब मिलेगा 4 गुना मुआवजा 2015 नियम में संशोधन, जानें पूरी डिटेल। मध्य प्रदेश में किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण पर मुआवजा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब किसानों को उनकी जमीन के बदले चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए वर्ष 2015 के नियमों में संशोधन किया जाएगा।
MP Cabinet Decision: किसानों को बड़ा तोहफा, भू-अर्जन पर अब मिलेगा 4 गुना मुआवजा 2015 नियम में संशोधन, जानें पूरी डिटेल
क्या बदला है नए नियम में?
पहले भू-अर्जन पर गुणांक 1 लागू था
इससे किसानों को करीब दो गुना मुआवजा ही मिल पाता था
अब गुणांक बढ़ाकर 2 किया जाएगा, जिससे कुल मुआवजा 4 गुना हो जाएगा
पहले क्यों होती थी परेशानी?
कम मुआवजे के कारण किसान अपनी जमीन देने में हिचकिचाते थे। इसका सीधा असर विकास परियोजनाओं पर पड़ता था और कई योजनाएं अटक जाती थीं।
किन संगठनों ने की थी मांग?
भारतीय किसान संघ समेत कई औद्योगिक संगठनों ने मुआवजा बढ़ाने की मांग की थी।इस मुद्दे के समाधान के लिए सरकार ने मंत्रियों की एक समिति बनाई थी, जिसमें राकेश सिंह, तुलसीराम सिलावट और चैतन्य काश्यप शामिल थे।सरकार के इस फैसले से जहां किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी, वहीं विकास परियोजनाओं को भी गति मिलने की उम्मीद है।