Site icon Yashbharat.com

MP cabinet : कमलनाथ की चुनावी तैयारियां शुरू: मध्य प्रदेश में 3 नए जिले

Cabinet meeting

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने मध्यावधि चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। आज बुधवार को जबकि आधा दर्जन से ज्यादा विधायक बेंगलुरु में पुलिस हिरासत में थे, भोपाल में कैबिनेट की मीटिंग का आयोजन किया गया। कैबिनेट की बैठक में कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में 3 नए जिले बनाने की घोषणा कर दी है।

मध्य प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच सीएम कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मैहर, चाचौड़ा और नागदा को नया जिला बनाया गया है। चाचौड़ा के लिए कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह, नागदा के लिए दिलीप सिंह गुर्जर और मैहर के लिए भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी लगातार मांग कर रहे थे। एक फीसदी स्टांप शुल्क से छूट देने के मामले के डिफर कर दिया गया। इसमें खुद स्टांप खरीदते और रजिस्ट्री कराने पर छूट देने का प्रस्ताव था।

सरकार गिरी तो चुनाव होंगे

राजनीति में रुचि रखने वाले भारत के तमाम नागरिक जब इस गुणा भाग में है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरेगी या नहीं। भाजपा की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कौन होगा। तब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यावधि चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। रणनीति फाइनल है। यदि सरकार गिरी, तो मध्य प्रदेश में फिर से चुनाव होंगे।

Exit mobile version