Site icon Yashbharat.com

आज घोषित होंगे MP बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के परीक्षा परिणाम, www.yahbharat.com में ऐसे करें चेक

images 24

Bhopal. MP 10th 12th Board Results 2019: इस साल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा के परिणाम आज यानी 15 मई को जारी किए जाएंगे. बता दें पिछले साल 10वीं-12वीं के रिजल्ट्स 14 मई को जारी किए गए थे. वहीं इस साल एक दिन बाद 15 मई को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे.

जिन छात्रों ने परीक्षा दी है वे एमपी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

यशभारत ने भी बोर्ड परिणामों के लिए अपनी वेबसाइट www.yashbharat.com पर रिजल्ट सेक्शन क्रिएट किया है। बोर्ड रिजल्ट के इस सेक्शन में जाकर रिजल्ट चेक किये जा सकते हैं।
इसके अलावा कुछ अन्य वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

इन वेबसाइट्स पर चेक करें अपना रिजल्ट

इसके अलावा SMS के जरिए इस तरह देखें रिजल्ट

कक्षा-10 के छात्रों के लिए

कक्षा-12 के छात्रों के लिए

बता दें कि इस साल 10वीं-12वीं की परीक्षा का आयोजन मार्च में किया गया था. परीक्षा में लगभग 21 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे. जहां 12वीं की परीक्षा में लगभग 7.69 लाख उम्मीदवार उपस्थित थे, वहीं 10वीं की परीक्षा के लिए 11.48 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे. कक्षा 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से और 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुई थी. परीक्षा के लिए 7 हजार से अधिक केंद्र बनाए गए थे.

पिछले साल के रिजल्ट पर नजर डालें तो कक्षा 10 में 66 फीसदी और कक्षा 12 में 68.04 फीसदी छात्र पास हुए थे. 10वीं के परिणाम पिछले पांच सालों से ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं. साल 2013 में 51.19 फीसदी, 2014 में 47.74 फीसदी, 2015 में 49.79 फीसदी, 2016 में 53.87 फीसदी और 2017 में 49.9 फीसदी छात्र पास हुए थे. जबकि पिछले साल 2018 में 49.9 फीसदी छात्र पास हुए थे.

Exit mobile version