MP Board Result 2023 मध्य प्रदेश 10वीं 12वीं का रिजल्ट लेट होने की संभावना है। दरअसल माध्यमिक शिक्षा मंडल और लोक शिक्षण संचालनालय के बीच शीत युद्ध से माहौल है यही कारण है कि 10th एवं 12th की परीक्षा को संपन्न हो गई परंतु उत्तर पुस्तिकाओं की जांच नहीं हो पा रही है। बताया गया कि क्योंकि लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत आने वाली संस्थाओं के प्रमुखों ने शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए कार्यमुक्त ही नहीं किया। 2 दिन से मूल्यांकन पूरी तरह से प्रभावित है। दोनो विभागों के बीच यह तनाव चर्चा का विषय बना है।
मूल्यांकन के लिए कार्य मुक्त नहीं किया जा रहा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल के परीक्षा नियंत्रक ने आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के नाम आज एक पत्र लिखा है। कहा कि, कक्षा 10 हाईस्कूल एवं कक्षा 12 हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 की अमूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य दिनांक 18 मार्च 2023 से प्रारंभ हो चुका है। प्राचार्य / मूल्यांकन अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है मूल्यांकन केन्द्रों पर हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु मूल्यांकनकर्ता उपस्थित नहीं हो रहे है। जिसके कारण मूल्यांकन कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न नहीं हो रहा है। ज्ञात हुआ है कि सीएम राइज स्कूल एवं अन्य संस्था प्राचार्यो द्वारा अपने शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य हेतु कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा है।
MP Board रिजल्ट लेट
पत्र में कहा गया कि जिले की समन्वय संस्थाओं पर हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 के मूल्यांकन कार्य हेतु सीएम राइज संस्थाओं में पदस्थ शिक्षकों एवं अन्य संबंधित संस्थाओं के शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य हेतु अनुमति देने तथा कार्यमुक्त करने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें ताकि समयावधि में परीक्षाफल घोषित किया जा सके।

