Site icon Yashbharat.com

MP Board Result 2018 Live : 10वीं और 12वीं के रिजल्ट हुए जारी दसवीं 66 तो 12 वीं का 68 प्रतिशत

images 1

भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा मप्र बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2018 के परिणाम सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जारी कर दिए। इसके बाद सीएम मेरिट में आए विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।हाईस्कूल का रिजल्ट 66.54 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल की तुलना में 16.68 प्रतिशत ज्यादा है। हायर सेकेंडरी का रिजल्ट 68.07 प्रतिशत रहा। 10वी में पहले स्थान पर दो विद्यार्थी रहे, शाजापुर के हर्षवर्धन परमार और विदिशा की अनामिका साध ने पहला स्थान प्राप्त किया।

 

www.yashbharat.com

www.mpbse.nic.in, www.mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर भी नतीजे देख सकते हैं।

करीब 20 लाख छात्र-छात्राओं ने दी थी परीक्षा

इस वर्ष करीब 20 लाख छात्र-छात्राओं ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दी थीं। कक्षा 12वीं के 7, 69, 000 विद्यार्थी और 10वीं के 11, 48,00 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 3 अप्रैल तक चली थीं। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से 31 मार्च तक हुई थीं।

 

Exit mobile version