MP Board Result जल्द घोषित होंगे एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे!

MPBSE जल्द ही एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम कल यानी 29 अप्रैल 2023 को घोषित कर सकता है। हालांकि एमपी बोर्ड के अधिकारियों ने अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है।

एमपी बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट  mpresults.nic.in पर परिणाम जारी होने के बाद देख और इसे डाउनलोड कर सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक 30 अप्रैल तक रिजल्ट आने की सम्भावना पहले ही जताई जा चुकी है। छात्रों में रिजल्ट को लेकर काफी उत्सुकता नजर आ रही है । रिजल्ट yashbharat.com पर भी रिजल्ट टैग पर जाकर देखे जा सकते हैं।

एमपी बोर्ड ने एक मार्च, 2023 से 27 मार्च, 2023 तक कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित की थी और कक्षा 12वीं की परीक्षा दो मार्च, 2023 से पांच अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। इस साल करीब 20 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे। हालांकि, कक्षा 12वीं में परीक्षा परिणाम एवं वरीयता सूची तीनों संकाय – कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिए साथ ही जारी की जाएगी। एमपी बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

बता दें कि जारी मीडिया खबरों के माने तो रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की उम्मीद है, लेकिन एमपीबीएसई द्वारा आधिकारिक तौर पर रिजल्ट घोषणा को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

कहां चेक करें एमपी एचएससी बोर्ड रिजल्ट 2023

  1. mpbse.nic.in
  2. mponline a
  3. mpresults.nic.in

कैसे करें MPBSE 10th Result 2023 डाउनलोड

चरण 1 – एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाएं।
चरण 2 – वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए ‘MPBSE – HSC (Class 10th) Result 2023’ के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 – लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को सामने खुले नए पेज पर बोर्ड परीक्षा का रोल नंबर और सिक्योरिटी पिन को दर्ज करना है।
चरण 4 – दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट लें।

Exit mobile version